Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2015

आज कुछ मौसम का मिज़ाज और ज़िन्दगी के फलसफे को जोड़ कर देखने की कोशिश

एक मध्यमवर्गी मौसम हवा में खुनकी है . पश्चिमी गडबडियों और पूरबी छेडखानियों से मौसम खामख्वाह खुशगवार हो रहा है . यों दिन भर मौसम कैसा था ये देखने को न फुर्सत थी न मिज़ाज . शाम ढली तो मौसम और घर दोनों ध्यान में आये . अच्छे मौसम को ‘ सेलीब्रेट ’ करने का आम - तौर पर एक ही तरीका आता है मुझे , पर आज घर पर गुरु - वार का शाकाहार और शुष्क - दिवस लागू है . इसलिए मैं साग - पात खाकर ठंढा पानी पी चुका हूँ और सीधा बिस्तर पर आ गया हूँ . मौसम की कारगुजारियों का असर बेडरूम तक भी छाया है . बीबी ने खिड़की खोल दी है जिससे होकर एक ठंढी चुभन से भरी हवा के साथ - साथ कुछ मच्छर भी प्रवेश कर गए हैं . मैं तेज़ पंखा चला कर आगे की सम्भावनाओं पर आपकी कल्पना और मच्छरों की उन्मुक्त उड़ान दोंनों पर ब्रेक लगाने की कोशिश करता हूँ . आपकी कल्पना का तो पता नहीं पर मच्छरों के मामले में नाकामी ही मिलती है . हूँ . लेटते ही पंखे से उठा बवंडर बदन में ठंढी फुरहरी दौड़ने ल...