Posts

  उलटबांसी “ प्रधानमंत्रीजी ! पिछले दिनों आपके मंत्रीमंडल के आठ - दस मंत्रियों पर ईमानदार और आदर्शवादी होने के आरोप लगे हैं। इस पर आप क्या कहना चाहेंगे ? ” “ मैं नहीं मानता कि जिन लोगों पर ऐसे आरोप लगे हैं वे सचमुच ईमानदार हैं। ये मंत्रीगण चाहे मेरी पार्टी के हों या घटक दलों के , सरकार की नीतियों और परम्पराओं से कतई अलग नहीं हैं। किसी ने कभी भी घोटालों से परहेज़ नहीं किया। हां , ये हो सकता है कि इनमें से कुछेक विपक्षियों के बहकावे में आकर ऐसा आचरण कर बैठे हों। सरकार की छवि को बिगाड़ने की ऐसी कोशिशें विपक्ष की ओर से पहले भी हुई हैं। “ “ क्या ये सच नहीं कि आकाश मंत्री ने वायुमंडल के आबंटन में न तो कोई कमीशन लिया न ही किसी अपने को फ़ायदा पहुंचाया। “ “ ये आंशिक सच है। इस मामले में इंकार एक स्ट्रैटज़ी के तहत किया गया , जबकि कमीशन वग़ैरह क़ायदे से ही लिये - दिये गये हैं। “ “ कहा ये भी जा रहा है कि गोवा के समुद्र - ...